Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह ने दिए ऐसे इशारे, खुद को रोक नहीं पाए खेसारी लाल, वीडियो पर व्यूज मिलियन के पार

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'बज जाइ छागल' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। हर दिन कोई न कोई गाना गर्दा उड़ाता दिखाई और सुनाई दे रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री में टॉप लेवल पर हैं। उनका कोई भी गाना हो वो वायरल हो ही जाता है। अब खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का एक गाना फिर से सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है। हालांकि ये गाना पुराना है लेकिन अब तक इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी और अक्षरा रोमांस की सारी हदें पार कर रहे हैं जिन्हें देखकर फैंस ने भी आंखें बंद कर ली है।

यह भी पढ़ें:  निरहुआ को देख सब कुछ भूल बैठीं आम्रपाली, खेतों में रोमांस कर मचा डाला गदर

खेसारी और अक्षरा के रोमांस ने पार की हदें

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का गाना हो और उसमें रोमांस न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों का गाना खूब वायरल हो रहा है जिसके बोल हैं, ‘बज जाइ छागल’ हैं। दोनों का ये गाना फैंस के होश उड़ा रहा है। हालांकि गाना पुराना है लेकिन एक बार वो फिर से वायरल हो रहा है। हर कोई इस गाने को खूब पसंद कर रहा है।

अब तक मिल चुके हैं इतने व्यूज

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के गाने ‘बज जाइ छागल’ ने सोशल मीडिया पर गदर मचाया हुआ है। ये गाना बेशक पुराना है लेकिन अब फिर से वायरल हो रहा है। गाने को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अभी उम्मीद है कि ये गाना और भी ज्यादा बवाल मचाने वाला है।

अक्षरा और खेसारी की केमेस्ट्री है कमाल  Bhojpuri Song

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी इस गाने में गर्दा काट रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस की ओर से बेहद प्यार मिल रहा है। ये कहना गलत न होगा की अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के इस गाने को देख कोई भी मदहोश हो जाएगा क्योंकि इसमें खेसारी और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री गजब की है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

‘Fukrey 3’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, ‘चूचा’ को बताया फिल्म की जान,  क्रिटिक ने दिए मूवी को इतने स्टार

Fukrey 3 First Review: कॉमेडी का का ओवरडोज लेकर आ रही है 'फुकरे 3' (Fukrey 3), जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here