Akhanda 2 Teaser X Review: साउथ फिल्मों का क्रेज अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और अब एक नई फिल्म का टीजर देख लोग दीवाने हो गए हैं। 'डाकू महाराज' के बाद अब तेलुगु फिल्म स्टार नंदमुरी बालकृष्ण 64 साल की उम्र में एक नई शानदार फिल्म लेकर फैंस के बीच आने वाले हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2 थंडावम' की धमाकेदार पहली झलक सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 'अखंडा 2 थंडावम' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद एक्स पर दर्शक अपने रिएक्शन देने लगे हैं। आइए जानते है कि टीजर को लेकर लोगों का क्या कहना है। यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- तलाक नहीं ले सकती…

'अखंडा 2 थंडावम' का टीजर आउट

साउथ की अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2 थंडावम' का टीजर आउट हो गया है, जिसमें साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है। टीजर में नंदमुरी बालकृष्ण हाथ में त्रिशूल, माथे पर तिलक, गले में माला और लंबे बाल में बिल्कुल उग्र रूप में दिखाई दे रहे हैं। 1.17 के टीजर में एक्टर का शानदार लुक तो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही रही है और उसके साथ ही नंदी की तस्वीरें और बर्फ से ढका कैलाश पर्वत का सीन इतना खूबसूरत है कि नजरें हटाना मुश्किल है। टीजर लाजवाब है और इसे देखने के बाद लोग खुद रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

पब्लिक का आया रिएक्शन

'अखंडा 2 थंडावम' के डायरेक्शन की कमान डायरेक्टर बोयापति श्रीनु के हाथों में है और उन्होंने टीजर से ही लोगों के बीच फिल्म के लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। टीजर को देखने के बाद दर्शकों के रिएक्शन आ रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'केवल बालकृष्ण ही स्क्रीन पर इतनी ताकत से छा सकते हैं अखंडा 2 का टीजर वाकई पागलपन भरा है, रोंगटे खड़े कर देने वाला! इस धमाकेदार राइट का बेसब्री से इंतजार है!' दूसरे ने बोला, 'सिर्फ बोयापति और बालकृष्ण ही ये पागलपन दिखा सकते हैं!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अखंडा 2 के टीज़र को हर जगह से सर्वसम्मति से प्रतिक्रिया मिल रही है।', तो एक और यूजर ने लिखा, 'अखंडा2 का टीज़र रोंगटे खड़े कर देने वाला है।'  

कब रिलीज होगी 'अखंडा 2 थंडावम'

बोयापति श्रीनु और नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2 थंडावम' के टीजर ने लोगों को इंप्रेस कर दिया है और अब इस फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'अखंडा 2 थंडावम' 25 सितंबर को दशहरे के मौके पर थियेटर में दस्तक देगी। यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf को हिट बनाने वाले 5 कारण, रियलिटी से बिल्कुल दूर है मूवी की कहानी