Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

क्या सच में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की हुई थी सीक्रेट वेडिंग? एक्ट्रेस ने खोला राज

Aishwarya Rai Talk About Secret Wedding With Salman Khan: सलमान खान संग ऐश्वर्या राय के इश्क के चर्चे किसी से छुपे नहीं हैं, लेकिन दोनों का प्यार परवान न चढ़ सका। मगर खबरें ये फैली थीं कि दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की थी और हनीमून पर भी गए थे, इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये एक्ट्रेस ने खुद ही बताया

Aishwarya Rai Salman Khan
इमेज क्रेडिट: Google

Aishwarya Rai Talk About Secret Wedding With Salman Khan: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) के अफेयर के किस्से को किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे, और अक्सर साथ देखे जाते थे। बात उनती शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ब्रेकअप हो गया और उन दोनों की राहें अलग हो गईं। हालांकि सलमान तो अभी भी कुंवारे हैं, लेकिन ऐश ने अभिषेक बच्चन संग अपना घर बसा लिया है।

वो बेटी आराध्या बच्चन की मां भी हैं, जो हमेशा उनके साथ ही नजर आती हैं। हालांकि एक बार सलमान खान और ऐश्वर्या राय की शादी की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है… क्या सच में दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की थी। चलिए जानते हैं वायरल खबर का सच…

क्या ऐश्वर्या ने सलमान संग शादी के लिए कबूला था इस्लाम

90 के दशक में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सलमान खान के इश्क की खबरें पूरे बी-टाउन में आग की तरह फैली हुई थीं। हर किसी की जुबान पर उन्हीं के चर्चे थे। खबरें ये भी उड़ी थीं कि ऐश्वर्या ने सलमान संग शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। दोनों ने सलमान खान के लोनावला वाले बंगले दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की थी। इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन कभी भी न तो  ऐश्वर्या ने और न ही सलमान ने इस बात की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: हिंदू संग तलाक ले मुस्लिम से निकाह, एक्ट्रेस का छलका दर्द; बोलीं पति जबरदस्ती बनाता था शारीरिक संबंध

कहां हुआ था सलमान और ऐश्वर्या का हनीमून

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और ऐश्वर्या राय सीक्रेट वेडिंग के बाद हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए थे। दोनों को वापसी में एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जिस तरह शादी की खबरों पर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की उसी तरह हनीमून की खबरों पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

इन अफवाहों पर ऐश्वर्या ने ऐसे दिया था करारा जवाब

हालांकि गॉसिप के गलियारों में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की सीक्रेट वेडिंग की खबरें तेज थीं। वहीं उनके हनीमून की खबरें भी  फैल गई थीं। तभी ऐश्वर्या राय ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उनकी सलमान संग शादी नहीं हुई है। अगर ऐसा कुछ भी होता तो सबको पता चलता, सिर्फ अफवाहें हैं इन पर कोई ध्यान न दिया जाए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा।

यह भी पढ़ें: 9 साल बाद टूटने की कगार पर मशहूर एक्टर की शादी, बीवी ने मांगा तलाक? बोलीं- मैंने वकील भी…

ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाह कितनी सच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों के तलाक की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन कभी भी दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर रिएक्ट नहीं किया था। लेकिन अभिषेक बच्चन के तलाक की पोस्ट को लाइक करने के बाद एक बार फिर से इन खबरों को हवा मिल गई। हालांकि अभी तक ऐश और अभिषेक ने इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है वो तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार एक्ट्रेस की हमशक्ल बेटी ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी, बॉलीवुड डेब्यू के बाद बदला लुक

First published on: Aug 17, 2024 01:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.