जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई है। इसके बाद से देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। देशवासी लगातार भारत सरकार को आतंकियों का खात्मा करने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं इसी बीच यूजर्स के निशाने पर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर भी आ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इनकी अपकमिंग मूवी 'अबीर गुलाल' को बैन करने की मांग उठा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो हीरो किरदार, जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों को चुन-चुन के मारा
गुस्साए लोगों ने की अपील
पहलगाम हमले से गुस्साए लोग पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मूवी भारत में रिलीज नहीं होने देना चाहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यूजर्स इस मूवी को बायकॉट करने की मांग उठा रहे हैं। इंटरनेट पर लोग फवाद खान और उनकी मूवी का विरोध कर रहे हैं।
लीड रोल में फवाद
दरअसल अबीर गुलाल को बैन करने की मांग इसलिए उठाई जा रही है क्योंकि इस मूवी में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। लोग नहीं चाहते कि किसी भी पाकिस्तानी एक्टर की मूवी भारत में रिलीज हो। वहीं फवाद के साथ वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं।
क्या बोले यूजर्स?
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'अबीर गुलाल को भारत के किसी भी थिएटर में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या हम पाकिस्तानी एक्टर्स को अब भी भारत में अबीर गुलाल जैसी फिल्में बनाने की अनुमति देंगे?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मूवी को बैन करना चाहिए।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.