Thursday, 5 February, 2026

---विज्ञापन---

‘मैं हूं ना 2’, जल्द ही आएगा Shah Rukh Khan की आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल, फराह खान ने कस ली है कमर

Main Hoon Na 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनकी शानदार फिल्में आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं. इसी बीच उनकी फिल्म ‘मैं हूं ना’ को लेकर एक ऐसी ऐसी खबर आ रही है, जिसने हर किसी की धड़कनें तेज कर दी है.

Main Hoon Na 2

Main Hoon Na 2: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का इंतजार हर कोई कर रहा हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही हैं, जिसने हर फैंस की ख़ुशी और भी बढ़ा दी है. जी हां ये खबर ही कुछ ऐसी है. दरअसल शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. ऐसी जानकारी जिसे जानकर आप खुशी से उछलने लगेंगे.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान एक बार फिर फिल्ममेकर फराह खान के साथ काम कर सकते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया कि फराह खान जल्द ही ‘मैं हूं ना 2’ लाने वाली हैं. ये शाहरुख की अगली सबसे बड़ी और दमदार फिल्म हो सकती हैं. हालांकि अभी इसे लेकर बातचीत चल रही है. ऐसे में शाहरुख की आइकॉनिक फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल को लेकर हर कोई एक्साइटेड हो गया है. बता दें शाहरुख और फराह की जोड़ी ने ‘मैं हूं ना’ ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी हिट फिल्में दी हैं.

डबल रोल निभाएंगे शाहरुख खान

रिपोर्ट में सामने आया है कि 20 साल बाद ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल पर सोचा जा रहा है, जिसमें फराह ने शाहरुख के लिए डबल रोल का मजेदार कॉन्सेप्ट तैयार किया है. ये कॉन्सेप्ट पिछली फिल्म और भी ज्यादा इमोशनल और एंटरटेनिंग होगा. पिछली फिल्म की तरह ही इसमें मजाक-मस्ती और देशभक्ति का तड़का देखने को मिलेगा. इस फिल्म का स्क्रीनप्ले आकाश कौशिक लिख रहे हैं. माना ये भी जा रहा है कि पुरानी फिल्म के कुछ कलाकारों को फिर से इसमें शामिल किया जाएगा.

‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में शाहरुख खान

बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो इस समय वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होनी है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी दिखाई देंगे. खास बात तो ये है कि इस मूवी में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी.

First published on: Feb 05, 2026 05:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.