---विज्ञापन---

‘मुसलमानों से बेहतर हिंदू हैं, वो एक शादी करते हैं’, मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, खुद को बताया शिव-कृष्ण जी की भक्त

Veteran actor Mumtaz discusses her interfaith marriage: 70 के दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी आस्था और निजी जीवन को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. एक्ट्रेस ने खुद की इंटरफेथ शादी पर भी बात रखी.

Veteran actor Mumtaz discusses her interfaith marriage

Veteran actor Mumtaz discusses her interfaith marriage: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मुमताज अक्सर अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने काफी कुछ खुलासा किया. एक्ट्रेस ने खुद को भगवन और कृष्ण जी का भक्त बताया. इसी के साथ उन्होंने मुस्लिम समाज पर भी तंज कसा. इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने मुस्लिम समाज में कुछ पुरुषों द्वारा कई शादियां करने की प्रथा पर भी अपनी राय रखी. इंटरफेथ मैरिज पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों धर्मों में विश्वास करती हूं. मैंने एक हिंदू से शादी की और मेरी बहन ने भी एक हिंदू से शादी की. हम दोनों बहुत खुश हैं. मेरे पति मेरा बहुत ख्याल रखते हैं.’

मुसलमानों से बेहतर हिंदू…

आगे उन्होंने कहा, ‘’मुसलमानों में कई पुरुषों ने तीन-चार शादियां कीं और फिर अपनी पत्नियों को छोड़ दिया, इससे मुसलमान हिंदुओं से बेहतर कैसे हो जाते हैं?’ मुमताज ने आगे कहा, ‘एक आदमी को पहली जगह में 3-4 शादियां नहीं करनी चाहिए, मैं खुद मुसलमान हूं और मैं कहती हूं यह गलत है, एक पत्नी रखना, फिर दूसरी से शादी करना और फिर तीसरी से..’ इसपर आगे बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक को छोड़कर दूसरी से शादी करना, ये कैसे सही है? क्या यह पाप नहीं? इस मामले में हिंदू बेहतर हैं, वो आमतौर पर एक ही शादी करते हैं. कभी-कभी वो दो बार शादी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि वो आसानी से एक व्यक्ति को छोड़कर दूसरे के पास चले जाते हैं, ये गलत है.’

---विज्ञापन---

अपनी इंटरफेथ मैरिज पर बोलीं मुमताज

बता दें कि मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की है, जो हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं. अपनी इंटरफेथ मैरिज पर बात करते हुए मुमताज ने कहा, ’मैं दोनों धर्मों में विश्वास करती हूं. मैंने एक हिंदू से शादी की और मेरी बहन ने भी एक हिंदू से शादी की. हम दोनों बहुत खुश हैं. मेरे पति मेरा बहुत ख्याल रखते हैं.’

मुमताज हिन्दू धर्म में खास आस्था रखती हैं. इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे पसंदीदा भगवान शंकर जी और कृष्ण जी हैं. मैं मुसलमान होते हुए भी उनमें गहरी आस्था रखती हूं.’ मुमताज ने बताया, ‘जब भी मैं घर की सीढ़ियों से नीचे उतरती हूं, तो वहां भगवान गणेश की मूर्ति होती है, जो मेरे प्रिय हैं और मैं उनके चरणों में प्रणाम करती हूं.’

First published on: Mar 13, 2026 02:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.