Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

‘ऊपरवाले की देन होगी तो हम झोली फैलाकर कैच कर लेंगे..’, शादी के 8 साल बाद बच्चे पर बोलीं एक्ट्रेस

Divyanka Tripathi On Baby Planning: स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी को लोगों ने बहुत पसंद किया था और इस शो ने एक्ट्रेस को टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था। दिव्यांका की शादी को 8 साल हो चुके हैं और उनके फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिव्यांका से बेबी प्लॉनिंग को लेकर सवाल पूछा गया, जहां एक्ट्रेस ने खुलकर इस सवाल का जवाब दिया।

Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi On Baby Planning: छोटे पर्दे की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी किसी पहचान की मोहताज नही है। स्टार प्लस के शो ‘ये है मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी को लोगों ने बहुत पसंद किया था और इस शो ने एक्ट्रेस को टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था। दिव्यांका की शादी को 8 साल हो चुके हैं और उनके फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिव्यांका से बेबी प्लॉनिंग को लेकर सवाल पूछा गया, आइए बताते हैं कि बच्चे को लेकर एक्ट्रेस का क्या कहना है।

फैंस कर रहे गुड न्यूज का इंतजार

दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी के बाद से ही छोटे पर्दे से दूर हैं और उनके फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उसके अलावा फैंस गुड न्यूज का भी लंबे टाइम से वेट कर रहे हैं। दिव्यांका ने अपने को-एक्टर विवेक दहिया से शादी की है और दोनों की शादी के 8 साल बीत चुके हैं और इस बीच कई एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रूमर्स भी सामने आ चुके है। लेकिन हर बार इन बच्चे होने की खबरों को खारिज कर देता है। इस बार कपल ने बेबी प्लॉनिग को लेकर बात की है, आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।

यह भी पढ़ें: Nick Jonas Net Worth: 166 करोड़ के लग्जरी बंगले का मालिक, ‘देसी गर्ल’ के पति की नेटवर्थ कर देगी हैरान

बेबी प्लॉनिंग पर क्या बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका और विवेक (Divyanka Tripathi On Baby Planning) से सवाल पूछा गया कि वो लोग गुड न्यूज कर सुनाएंगे और बेबी प्लॉनिंग क्या है? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये ऊपरवाले की देन किसी कारण से कहा जाता है, तो ऊपरवाले की देन होगी तो हम झोली फैलाकर कैच कर लेंगे।’ उसके बाद विवेक ने कहा, ‘इस पर हमारा जोर नहीं है, हम कुछ भी कर ले। जब होना होगा तभी होगा।’

‘ईशी मां’ बनकर लूटी लाइमलाइट

बता दें कि एकता कपूर के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ के किरदार से घऱ-घर में पहचान बनाई थी। इस सीरियल में दिव्यांका ने एक ऐसी लेडी का रोल निभाया था, जो मां नहीं बन सकती। मगर वो अपने पति के बच्चों को मां बनकर बहुत प्यार देती है। इस सीरियल में इशिता भल्ला के रोल में दिव्यांका ने छोटे पर्दे पर झंडे गाड़ दिए थे और आज भी लोग उन्हें ‘ईशी मां’ कहकर ही बुलाते हैं।

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ में बनी, कमाए 68 करोड़; इस महाफ्लॉप फिल्म को आधे में ही छोड़ भागे लोग!

First published on: Sep 17, 2024 04:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.