Actor Manoj Rajput Arrested: सिनेमा जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक्टर-फिल्ममेकर मनोज राजपूत को पुलिस ने अरेस्ट किया है। भिलाई-3 थाने में एक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट मामले में केस दर्ज हुआ है। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के एक्टर मनोज राजपूत पर उसकी भांजी ने ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। भांजी ने आरोप लगाया है कि पिछले 12 साल तक मनोज ने उनके साथ फिजिकल रिलेशन
12 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप
सामने आई जानकारी के मुताबिक, भिलाई 3 थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 साल की एक युवती ने बिल्डर से एक्टर बने मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने आरोप लगाया है कि मनोज ने शादी का झांसा देकर साल 2011-2023 तक उनके साथ शारीरिक दुष्कर्म किया है। हालांकि अब जब एक्टर ने शादी करने से इंकार कर दिया है।
रिश्ते में भांजी लगती है पीड़िता
बता दें कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के एक्टर मनोज राजपूत ने जिस युवती ने अननेचुरल रेप का आरोप लगाया है, वो उनके रिश्तेदार की बेटी है और रिश्ते में उनकी भांजी लगती है। जब नाबालिक थी, तब से एक्टर उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा है। अभिनेता ने भांजी के साथ दुष्कर्म मामले को अंजाम देखकर रिश्ते की गरीमा को तार-तार कर दिया है। खास बात ये है कि मनोज राजपूत की फिल्म ‘गांव में जीरो, शहर में हीरो’ अभी भी प्रदेश में प्रदर्शित की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘झलक दिखला जा’ के इस कंटेस्टेंट पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
पहले भी काट चुके हैं जेल की सजा
गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी एक्टर मनोज राजपूत के खिलाफ तीन दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी एक्टर की कोर्ट में पेशी भी कर दी है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई है, क्योंकि जब उसने पहली बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबध बनाया था। तब वो महज 17 साल की नाबालिक थी। बता दे कि इससे पहले एक्टर जमीन धोखाधड़ी मामले में भी जेल की सजा काट चुके हैं।