आमिर खान और धनुष के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां फिल्म सितारी जमीन पर के कमाई का जोरदार सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर धनुष की फिल्म कुबेर का भी ठीक-ठाक कलेक्शन देखने को मिला है। एक साथ रिलीज हुई दोनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। आइए एक बार फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं।
'सितारे जमीन पर' की दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज़ के दूसरे दिन यानी शनिवार को 19.72 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है। पहले दिन की तुलना में इसमें अच्छा उछाल देखने को मिला। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म रविवार को और जोरदार प्रदर्शन कर सकती है, जिससे यह पहले वीकेंड में रिकॉर्ड बना सकती है।
'कुबेर' की रफ्तार थोड़ी धीमी
दूसरी ओर धनुष स्टारर ‘कुबेर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन आमिर की फिल्म के मुकाबले इसकी रफ्तार थोड़ी कम नजर आई। दूसरे दिन ‘कुबेर’ ने 14.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल दो दिन का कलेक्शन 29.66 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जो इसे एक मजबूत ओपनिंग फिल्म बनाता है।
यह भी पढ़ें: Kuberaa: वो 5 वजह, जो Dhanush-Nagarjuna की फिल्म को बना रहीं मस्ट वॉच
27 जून से और बढ़ेगी टक्कर
फिलहाल, आमिर और धनुष की फिल्मों ने सिनेमाघरों में जोरदार मुकाबला पेश किया है। अब निगाहें 27 जून पर टिकी हैं, जब एक साथ कई नई फिल्में रिलीज होंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘सितारे जमीन पर’ और ‘कुबेर’ की कमाई पर इसका कितना असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सिस्टम हिलाएगा ये फेमस यूट्यूबर? Elvish Yadav का है जिगरी!
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.