Monday, 2 February, 2026

---विज्ञापन---

‘रिटायरमेंट’ के बाद Arijit Singh से सबसे पहले मिलने पहुंचे Aamir Khan, फैंस के दिल में हलचल

Aamir Khan Visits Arijit Singh: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने ब्लैकबैक सिंगिंग से सन्यास ले लिया है. इसी बीच बॉलीवुड स्टार आमिर खान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे.

arijit singh aamir khan

Aamir Khan Visits Arijit Singh: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान सोमवार, 2 जनवरी को मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में सिंगर अरिजीत सिंह से मिलने पहुचें. ये मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास लेने का फैसला किया है. ऐसे में आमिर खान का उनसे मिलना फैंस के दिल में हलचल मच गई है. हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. आमिर खान सिनेमा और संगीत के प्रेमी हैं. ऐसे में दोनों की मुलाकात काफी अहम मानी जाती है.

अरिजीत सिंह से मिले आमिर खान

दरअसल हाल ही में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिंग से ‘संन्यास’ लेने की बातें कही थीं. इसके बाद से ही वो सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनके इस ऐलान ने फैंस को निराश कर दिया है. उनके इस तरह अचानक प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के बाद उनके फ्यूचर प्लान्स को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए. अरिजीत सिंह ने खुद साफ किया कि ये फैसला उन्होंने अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे रचनात्मक असंतोष और नए प्रयोग की चाह का नतीजा है.

वहीं इस बीच आमिर खान का उनके घर पहुंचना काफी अहम् माना जा रहा है. दोनों की मुलाकात सिनेमाई दुनिया के सबसे खूबसूरत मिलन के रूप में देखा जा रहा है. फैंस मान रहे हैं कि अरिजीत जल्द ही कुछ बड़ा अनाउंस करेंगे. फिलहाल अरिजीत सिंह ने अभी अपने अपने फ्यूचर प्लान्स को लेकर कुछ बात नहीं की है.

First published on: Feb 02, 2026 07:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.