Monday, 3 November, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

70th Filmfare Awards 2025: कौन बना बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस? इस फिल्म ने जीता दिल, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

70th Filmfare Awards 2025: गुजरात के अहमदाबाद के ईकेए एरिना में हुए 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के विनर्स की लिस्ट आ गई है. चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.

70th Filmfare Awards 2025 Winner List
70th Filmfare Awards 2025 Winner List

70th Filmfare Awards 2025 Winner List: गुजरात के अहमदाबाद में बीती रात 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का जश्न मनाया गया. इस अवार्ड शो को शाहरुख खान ने करण जौहर के साथ मिलकर होस्ट किया. अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित हुए 70वें फिल्मफेयर अवार्ड शो में बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी स्टार्स ने भी काफी रौनक बढ़ाई. देर रात तक चले इस अवॉर्ड शो में सभी विजेताओं के नाम अनाउंस हुए और ब्लैक लेडी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. चलिए एक नजर 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 की विनर लिस्ट पर डालते हैं.

‘लापता लेडीज’ का रहा बोलबाला

70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 शो में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ का काफी बोलबाला रहा है. इस फिल्म को कई अलग-अलग कैटेगिरी में न सिर्फ नॉमिनेशन मिला, बल्कि फिल्म ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए. इसके अलावा एक्टर लक्ष्य और राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ को भी कई अवॉर्ड मिले.

यह भी पढ़ें: Filmfare Awards 2025: ‘इनके जैसे जेंटलमैन कोई नहीं’, शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 की विनर लिस्ट पर डालें एक नजर

  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: जीनत अमान
  • बेस्ट एक्टर: अभिषेक बच्चन (I Want to Talk), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (जिगरा)
  • बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज
  • बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: छाया कदम (लापता लेडीज)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: रवि किशन (लापता लेडीज)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मंडगांव एक्सप्रेस), आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट मेल डेब्यू: लक्ष्य (किल)
  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम: राम संपत (लापता लेडीज)
  • बेस्ट फीमेल डेब्यू: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अरिजीत सिंह (सजनी- लापता लेडीज)
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: मधुबंती बागची (आज की रात – स्त्री 2)
  • बेस्ट लिरिक्सिस्ट: प्रशांत पांड़े (सजनी- लापता लेडीज)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन: सुभाष साहू (किल)
  • बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स: राजकुमार राव (श्रीकांत)
  • बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
  • बेस्ट स्टोरी: आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट डायलॉग: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स: I Want to Talk (शूजित सरकार)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन: दर्शन जालान (लापता लेडीज)
  • बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले: रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: राफे महमूद (किल)
  • बेस्ट एक्शन: सीयंग ओएच और परवेज शेख (किल)
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: राम संपत (लापता लेडीज)
  • बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर (किल)
  • बेस्ट वीएफएक्स: रीडिफाइन (मूंज्या)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को सीजर (बैड न्यूज-तौबा-तौबा)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मयूर शर्मा (किल)

First published on: Oct 12, 2025 07:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.