Trendingmahakumbh 2025

---Advertisement---

Mahashivratri 2025: ‘नमो-नमो’ से ‘महाकाल चलो’ तक, इन 5 गानों के बिना अधूरी है शिव भक्ति

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड के पांच शिव शंकर पर बने गाने सुन सकते हैं। इन गानों को सुनकर आपकी भक्ति दोगुनी हो जाएगी।

Mahashivratri 2025: आज पूरा देश महाशिवरात्रि का त्यौहार मना रहा। लोग इस दिन शिव भक्ति में लीन व्रत पूजन करते हैं। वहीं इस अवसर पर महाकाल के गानों से भक्ति का मजा दोगुना हो जाता है। बॉलीवुड के कई गानें ऐसे हैं जो इस दिन सुनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आइए आपको भी उन पांच गानों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप शिवरात्रि पर सुन सकते हैं। यह भी पढ़ें: कौन हैं Unnati Tomar? जिसने Bigg Boss कंटेस्टेंट Digvijay Rathi पर लगाए गंभीर अरोप

नमो नमो

सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ मूवी का ये गाना आपकी आस्था को और बढ़ा देगा। इस दिन के लिए ये गाना परफेक्ट है। वहीं इसे अमित त्रिवेदी ने गाया है। ये गाना इतना खूबसूरत है कि इसे सुनते ही आपका दिन बन जाएगा।

बम लहरी

कैलाश खेर का ये गाना भक्ति को दोगुना कर देता है। ये गाना फिल्म 'शोर इन द सिटी' का है। वहीं अक्सर इस गाने को शिवरात्रि के मौके पर ही सुना जाता है। इसे आप अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर सकते हैं।

कौन है वो

बाहुबली मूवी का ये गाना महाशिवरात्रि की प्लेलिस्ट के लिए बेस्ट है। कैलाश खेर की आवाज में गाया गया ये गाना बहुत खूबसूरत है। इसे सुनकर आप शिव भक्ति में डूब जाएंगे। इस गाने में साउथ सुपरस्टार प्रभास को फीचर किया गया है।

बोलो हर हर

अजय देवगन की शिवाय मूवी का ये गाना काफी बेहतरीन है। इसे रैपर बादशाह ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं इसमें अजय देवगन को फीचर किया गया है। शिवरात्रि के दिन इस गाने को सुनकर आपकी आस्था दोगुनी हो जाएगी।

महाकाल चलो

हाल ही में रिलीज हुआ अक्षय कुमार का महाकाल चलो गाना भी इस दिन सुनने के लिए काफी अच्छा है। अक्षय कुमार ने इस गाने को बहुत खूबसूरती से गाया है। वहीं आप भी आज के दिन इस गाने को सुनकर शिव भक्ति का आनंद लें। यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Chhaava के सामने Mere Husband Ki Biwi की निकली हवा, जानें अब तक की कमाई

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.