साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे. उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. कुछ महीने पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा कर दिया है.
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
दरअसल, यश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने ट्रेलर रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, "शांत हो जाइए… लेडीज को आने में थोड़ा समय लगता है. कल, 01-07-2026, सुबह 11:33 बजे… Toxic Movie." इसके साथ ही उन्होंने KVN Productions के यूट्यूब चैनल का लिंक भी साझा किया, जहां ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.
ट्रेलर रिलीज को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, "हम अपनी लेडीज के स्वागत के लिए तैयार हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का काउंटडाउन शुरू."
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण यश और वेंकट के. नारायण मिलकर कर रहे हैं. अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पहले इसे जून में रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई. अब यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.