दुनियाभर में मशहूर अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और फुटबॉलर ट्रैविस केल्स की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें और कथित वेडिंग तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसके मुताबिक दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं.

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस की हुई शादी

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, 3 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. वायरल तस्वीरों में टेलर सफेद वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि ट्रैविस ऑफ-व्हाइट सूट में दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का वीडियो सच या झूठ?

एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो असली हैं या AI-जनरेटेड. इसके अलावा, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से जुड़ी कोई तस्वीर शेयर नहीं की है.

शादी होते ही वायरल हुआ ये मैसेज

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शादी के बाद "Just & T Married" मैसेज के जरिए दोनों की शादी की जानकारी दी गई. हालांकि, कपल ने अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

---विज्ञापन---

शादी में शामिल हुए ये सेलेब्स

वायरल पोस्ट्स के अनुसार, कथित शादी समारोह में जीजी हदीद, दुआ लिपा, एमा स्टोन, एथन हॉक, जिमी फॉलन, जो बक, चेरी सीबोर्न और एड शीरन समेत कई हॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में फैंस अब टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंमेंट का इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की पति ने की हत्या, खुद को भी मारा चाकू

---विज्ञापन---