Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और हमेशा ही वो खबरों में बने रहते हैं. इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो अलायंस में पहुंचे थे. जहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने जेल के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है.

जेल के एक्सपीरियंस पर बोले सलमान

दरअसल, हाल ही में आए बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान ने जेल में बिताए अपने समय के बारे में बात की. जेल में भीड़ भाड़ वाली हालत को याद करते हुए सलमान खान ने कहा," बहुत साल पहले जब मैं जेल गया था, तो हमारे सामने सलाखें होती थीं. इतनी छोटी सी जगह में 50-60-70 लोग होते थे. एक इंडियन स्टाइल बाथरूम होता था. कभी छिपकलियां होती थीं और उससे भी ज्यादा, वहां पानी और गंदगी भरी होती थी."

---विज्ञापन---

डिसिप्लेन पर सलमान खान ने किया ये सजेस्ट

बता दें कि इस साल की शुरुआत में सलमान ने 'डंब बिरयानी' पॉडकास्ट में अपने भतीजे अरहान खान के साथ बातचीत के दौरान जेल के अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की थी. अपने पॉडकास्ट डेब्यू पर सलमान ने डिसिप्लेन, कड़ी मेहनत को लेकर बात की थी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि बहाने कभी भी सफलता के रास्ते में नहीं आने चाहिए. एक्टर ने कहा था, "मैं थक गया हूं,नहीं उठो. चाहे तुम कितने भी थके क्यों न हो. मुझे नींद नहीं आती. मत सोओ. कुछ करो. तुम्हें अपने आप नींद आ जाएगी. इसलिए मुझे ये बात समझ नहीं आती."

सलमान खान ने अपनी नींद पर कही ये बात

अपनी सोने की आदतों के बारे में सलमान ने कहा, "मैं डेढ़ या दो घंटे सोता हूं और फिर कभी-कभी महीने में एक बार, मैं सात घंटे सोता हूं. कुछ दिन मुझे शॉर्ट्स के बीच पांच मिनट का ब्रेक मिलता है, तो मैं कुर्सी पर ही सो जाता हूं. जिन जगहों पर मैं कुछ नहीं कर सकता, जैसे जब मैं जेल में था, तब मैं सोता था. मैं उसके बारे में कुछ नहीं कर सकता था. जब बात आपके काम या परिवार की आती है, तो आपको लगातार कोशिश करते रहना पड़ता है, आपको बस दोस्तों, परिवार और काम के लिए मौजूद रहना होता है."

---विज्ञापन---

सलमान खान को हुई थी जेल

बता दें कि सलमान खान को 1998 में काला हिरण शिकार मामले में जेल हुई थी. 2006 में उन्हें पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. 2018 में उन्हें इसी से जुड़े एक मामले में फिर से सजा सुनाई गई थी और जमानत मिलने से पहले उन्होंने कुछ दिन जेल में बिताए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- PM Modi का सपोर्ट करना भूमि पेडनेकर को पड़ा भारी, जमकर हुईं ट्रोल, लोग बोले-‘Ac कार में बैठकर ज्ञान देना..’

---विज्ञापन---