Ranveer Singh Don 3 Controversy: रणवीर सिंह इन दिनों डॉन 3 को लेकर विवादों से घिरे हुए हैं. दरअसल, एक्टर ने धुरंधर 2 की सफलता के बाद फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया था. जिसके कारण फरहान और रणवीर के बीच मनमुटाव शुरू हो गया. फरहान ने इस मामले में एक्शन लेते हुए FWICE को शिकायत की, जिसके बाद फेडरेशन ने एक्टर पर बैन लगा दिया था. इतना ही नहीं कथित तौर पर एक्सेल प्रोडक्शन हाउस ने 45 करोड़ रुपये के हुए नुकसान की भरपाई की भी मांग की है. इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह ने कोर्ट का रुख किया और उन्होंने इस मामले में पहली जीत हासिल की है.

रणवीर सिंह की डॉन 3 विवाद में हुई पहली जीत

दरअसल, द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई ने बुधवार को एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ डॉन 3 विवाद के संबंध में जारी नॉन-कोऑपरेशन निर्देश वापस ले लिया है.इसकी घोषणा हाल ही में मुंबई की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई है. बता दें कि फेडरेशन का यह जवाब रणवीर सिंह की कोर्ट में दायर याचिका के बाद आया है. 3 जून को मीडिया से बात करते हुए FWICE सदस्यों ने कहा, "हम कानूनी नोटिस का जवाब कानूनी तरीके से देंगे.

---विज्ञापन---

नॉन कोऑपरेशन निर्देश FWICE ने लिया वापस

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि सीआईएनटीएए और आईएमपीपीए समेत इंडस्ट्री से कई रिक्वेस्ट मिलने के बाद फेडरेशन ने नॉन कोऑपरेशन निर्देश वापस लेने का फैसला किया है. तिवारी ने कहा कि FWICE इस मामले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई संगठनों के संपर्क में है और उन्होंने दावा किया कि सॉल्यूशन निकालने के लिए सपोर्ट मिल रहा है.

फेडरेशन के पास नहीं है बैन का अधिकार

इस बीच FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा कि फेडरेशन के पास किसी भी कलाकार पर बैन लगाने का अधिकार नहीं है. उन्होंने मीडिया से बैन शब्द का इस्तेमाल न करने की रिक्वेस्ट की और इस बात पर जोर दिया कि FWICE केवल अपने मेंबर को किसी व्यक्ति के साथ काम न करने की सलाह दे सकता है और किसी को भी अपना प्रोफेशन जारी रखने से नहीं रोक सकता है. पंडित ने ये भी बताया कि एक्टर के द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस की फेडरेशन लीगल टीम जांच कर रही है और कानूनी तौर पर जवाब देगी. उन्होंने कहा कि FWICE बातचीत के लिए तैयार है और उम्मीद करती है कि एक्टर विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत में शामिल होंगे. पंडित ने आखिर में कहा, "हम रणवीर सिंह और इंडस्ट्री में उनके योगदान का सम्मान करते हैं. हम चाहते हैं कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकले.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- South Theatre Release: जून के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी साउथ की ये 4 बड़ी फिल्में, बिगड़ेगा बॉलीवुड मूवीज का खेल

---विज्ञापन---