टीवी इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. एक्टर के खिलाफ POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 29 वर्षीय रोहित चंदेल 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' और 'पांड्या स्टोर' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

POCSO एक्ट के तहत एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

दरअसल, रोहित चंदेल पर 16 वर्षीय लड़की का पीछा करने, उसे बार-बार फोन करने, छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. इसके बाद एक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा, पंतनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई हैं, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने से संबंधित धाराएं हैं. हालांकि, अब तक इस मामले में न तो रोहित चंदेल और न ही उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

---विज्ञापन---

एक्टर को किया गया गिरफ्तार

एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता को उनके दहिसर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें POCSO एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, अभिनेता अपने नंबर और अन्य नंबरों से उसे बार-बार कॉल करके परेशान करते थे. इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने लड़की को उसके घर के पास उसका पीछा किया, उससे बहस की, गालियां दीं और कथित तौर पर मारपीट भी की. वहीं, ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़की और रोहित चंदेल पहले से एक-दूसरे को जानते थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का एक नहीं, बल्कि रिलीज होंगे दो ट्रेलर, यहां जानें फिल्म से जुड़ी अपडेट

---विज्ञापन---