प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'The Family Man' ने अपने सस्पेंस, थ्रिल और दमदार कहानी के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. इसके सभी सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और अब फैंस इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सीरीज के निर्देशक राज निदिमोरू ने शो और इसके मुख्य किरदार श्रीकांत तिवारी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है.

मनोज बाजपेयी नहीं थे द फैमिली मैन के लिए पहली पसंद

हाल ही में Idlebrain GV को दिए एक इंटरव्यू में राज निदिमोरू ने बताया कि श्रीकांत तिवारी के किरदार के लिए शुरुआत में मनोज बाजपेयी उनकी पहली पसंद नहीं थे. उन्होंने कहा कि जब इस कहानी की कल्पना की गई थी, तब इसे एक फिल्म के रूप में बनाने की प्लानिंग थी और यह कहानी चिरंजीवी को ध्यान में रखकर लिखी गई थी.

---विज्ञापन---

चिरंजीवी के साथ बनाने वाले थे फिल्म

राज निदिमोरू ने बताया, "हमने यह कहानी चिरंजीवी को ध्यान में रखकर लिखी थी और इसे फिल्म के रूप में बनाने की प्लानिंग थी. हालांकि, कुछ कारणों से यह प्रोजेक्ट आगे चलकर वेब सीरीज में बदल गया."

द फैमिली मैन 4 पर राज ने दिया अपडेट

द फैमिली मैन 4 को लेकर भी निदिमोरू ने अपडेट शेयर किया है. उन्होंने कहा, " हमारे पास आगे के लिए बड़ी प्लानिंग है. अभी कहानी जैसे बीच में थोड़ी देर के लिए रुकी हुई है." इस बीच उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, " क्या सीजन 4 जल्दी आएगी? लगता है कि अब हमें ऐसा करना ही पड़ेगा."

---विज्ञापन---

2019 में आया था द फैमिली मैन का पहला सीजन

बता दें कि 'द फैमिली मैन' का पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था. इसे राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने मिलकर बनाया था. सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

---विज्ञापन---

चौथे सीजन का है दर्शकों को इंतजार

वहीं, दूसरे सीजन में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा था. सीरीज के तीसरे सीजन में जयदीप अहलावत विलेन बने थे. वहीं, अब फैंस चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं और देखना दिलचस्प होगा कि श्रीकांत तिवारी की कहानी आगे किस दिशा में बढ़ती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो मनहूस टाइटल, जिसके नाम से बनीं 9 फिल्में और सारी की सारी हुईं फ्लॉप

---विज्ञापन---