रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर दूसरे दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के पहले एपिसोड से लेकर अब तक लगभग हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला है. इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट लगातार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े नए खुलासे भी कर रहे हैं, जिसके चलते शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'भाबीजी घर पर हैं!' फेम शिल्पा शिंदे की शो में एंट्री हो गई है. शिल्पा ने हाल ही में स्वीकार किया था कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर झूठे आरोप लगाए थे, क्योंकि उन्हें उनके पैसे नहीं मिले थे. अब 'लॉक अप 2' में एंट्री करते ही उनकी सुनीता आहूजा से तीखी बहस हो गई.

सुनीता ने लगाई शिल्पा शिंदे को फटकार

दरअसल, 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की. शो में आते ही उनकी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से बहस हो गई. बातचीत के दौरान शिल्पा ने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र करते हुए सुनीता पर तंज कसा. इससे पहले सुनीता आहूजा शो और कुछ पॉडकास्ट में अपने वैवाहिक जीवन को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

सुनीता ने की शिल्पा की बोलती बंद

इस दौरान शिल्पा ने सुनीता से कहा, "हम तो गोविंदा जी के फैन हैं. आप ऐसा कैसे कह सकती हैं? आपको पता है आपने क्या फैसला लिया है?" शिल्पा की बात सुनकर सुनीता आहूजा नाराज हो गईं और उन्होंने जवाब दिया, "जब तुम्हारे साथ ऐसा होगा, तब पता चलेगा. ज्यादा बकवास मत करो." इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस देखने को मिली.

गोविंदा के अफेयर पर सुनीता ने कही थी ये बात

बता दें कि 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में सुनीता आहूजा ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन के बीच अफेयर होना आम बात मानी जाती है. उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने बच्चों के लिए जीती हैं और फिलहाल गोविंदा से अलग घर में रहती हैं. सुनीता ने कहा था, "अगर ऐसा हुआ भी है, तो अब क्या कर सकते हैं? हीरो हैं, तो आप किसी को रोक नहीं सकते. इस उम्र में इन बातों के बारे में सोचूंगी, तो मेरी डायबिटीज और बढ़ जाएगी. मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं. क्या आप किसी को 24 घंटे रोक सकते हैं? सामने वाला भी परेशान हो जाएगा. इसलिए मैं इन बातों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती."

---विज्ञापन---

शो में रोती दिखीं सुनीता आहूजा

हाल ही के एपिसोड में सुनीता आहूजा फूट-फूटकर रोती हुई भी नजर आईं. उन्होंने शो में मिलने वाले खाने को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें खाना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा ने उन्हें शो में आने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. अब उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dhurandhar से Padmaavat तक… Ranveer Singh ने इन 5 फिल्मों में निभाए दमदार रोल, बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

---विज्ञापन---