भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया उठ गया है. उनके पिता का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी. इस दौरान वह काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने पिता के निधन को अपनी जिंदगी की असहनीय क्षति बताया.

पिता के निधन पर भावुक हुईं काजल, शेयर किया पोस्ट

दरअसल, काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "पापा, आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है. आपके दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी. ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि."

---विज्ञापन---

काजल के पिता के निधन पर फैंस ने जताया दुख

जैसे ही काजल राघवानी ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, वैसे ही उनके फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और अभिनेत्री को ढांढस बंधाया। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कमेंट करते हुए लिखा, "ॐ शांति।" वहीं, अभिनेत्री शिल्पा राघवानी ने भी दुख व्यक्त किया। एक यूजर ने लिखा, "भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। आप सभी को इस दुख को सहने की शक्ति दें." एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "यह दिल तोड़ देने वाली खबर है। भगवान आपको इस मुश्किल समय से लड़ने की शक्ति दें."

कौन हैं काजल राघवानी?

बता दें कि काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं. वह कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपनी एक्टिंग और अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 57 लाख (5.7 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. काजल जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आम्रपाली दुबे, निरहुआ और तेज प्रताप यादव समेत कई कलाकार दिखाई देंगे। यह शो 2 अगस्त से शुरू होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 17 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा का करियर कैसे डगमगाया? क्या बॉलीवुड से बाहर करने की रची गई थी साजिश!

---विज्ञापन---