Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: 'है जवानी तो इश्क होना है' आज 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आए हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है, जो कि अपनी शानदार कॉमेडी फिल्म्स जैसे मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 के लिए जाने जाते हैं. डेविड की हिट कॉमेडी मूवी के कारण दर्शकों को है जवानी तो इश्क होना है से काफी उम्मीदें हैं. वहीं, इस फिल्म को अगर आप देखने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए एक नजर डालते हैं दर्शकों के रिएक्शन पर कि यह फिल्म लोगों को कैसी लगी है.

तरण आदर्श ने की फिल्म की तारीफ

सोशल मीडिया पर लोग है जवानी तो इश्क होना है को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट ने भी फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, "एक शब्द में रिव्यू, है जवानी तो इश्क होना है-एंटरटेनिंग. डेविड धवन का एक ही मंत्र है-एंटरटेनमेंट और है जवानी तो इश्क होना है फुल एंटरटेन करती है. स्ट्रेस दूर करने वाली और आपको स्माइल करने पर मजबूर करने वाली फिल्म है. इस मूवी को बस आराम से एंजॉय करते हुए देखिए. डेविड ने कहानी कहने में कभी नए ट्रेंड का पीछा नहीं किया, उनकी टेक्नीक रोमांस, कॉमेडी, उलझन, गलफहमियां, रंगीन किरदार और हिट सॉग है, जिन्हें लेकर वह पूरी एंटरटेनिंग फिल्म बना देते हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, "Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai रिव्यू: डेविड धवन द्वारा निर्देशित, एक ही व्यक्ति की दो प्रेग्नेंट पत्नियों की कहानी पर आधारित एक मजेदार कॉमेडी. एक ही व्यक्ति और उसकी दो प्रेग्नेंट पत्नियों का आईडिया 1984 की फिल्म 'मिक्की एंड मोड' से लिया गया है. वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की यह फिल्म दर्शकों को खूब हंसाती है और पुरानी यादों में खो जाने का एहसास कराती है.

फिल्म को लोगों ने बताया घटिया

एक और यूजर ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए. उसने ट्वीट करते हुए लिखा, " #HaiJawaniTohIshqHonaHai फिल्म बेवफाई को सामान्य नहीं बनाती, जैसा कि डेविड धवन की कई क्लासिक फिल्मों (बीवी नंबर 1, साजन चले ससुराल) में होता है. यह फिल्म थोड़ी घटिया है, लेकिन कम से कम यह तो सही है.

---विज्ञापन---

ट्विटर पर लगातार लोगों के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं. एक और यूजर ने फिल्म को लेकर बताया कि वह घटिया है. उन्होंने लिखा, " है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू, 2.5 स्टार. एक घटिया कॉमेडी जो एक कहानी में फिट नहीं बैठती है. कॉमेडी सब्जेक्टिव होती है और यह मुझे पसंद नहीं आई. मैं बिना किसी उम्मीद के गया था, फिर भी इसने मुझे निराश किया. मुझे डबल मीनिंग वाले जोक्स पसंद नहीं है. शायद यही कारण है कि इसने मुझे निराश किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

फिल्म को लेकर बात करें तो डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के अलावा, मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कलाकार नजर आए हैं. इसे टिप्स फिल्म्स लिमिटेड और मैक्सिमिलियन फिल्म्स यूके ने मिलकर तैयार किया है. मूवी की कहानी एक शख्स के बारे में है, तो यह जस नाम के शख्स और उसकी पत्नी बाणी के बारे में है. जो कि शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं, लेकिन जस पिता बनना चाहता है, लेकिन बानी मां नहीं बनना चाहती है. इस बीत दोनों के बीच अनबन होती है और उसके बाद जस तलाक लेने का फैसला करता है. इस बीच जस की मुलाकात प्रीत से होती है और कहानी में नया ट्विस्ट आता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Youtube पर मुफ्त में देखें ये 7 दिमाग घुमा देने वाली थ्रिलर फिल्में, एक-एक कहानी में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

---विज्ञापन---