आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की थी. कपल की शादी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है. दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. इतना ही नहीं, उनकी शादी को लेकर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस मुद्दे पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे समाज में तीसरी शादी को अच्छा नहीं माना जाता. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
‘लॉक अप 2’ में हाल ही में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. इस दौरान शिवांगी ने शिल्पा शिंदे को जमकर खरी-खोटी सुनाई. हालांकि, इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने दावा किया कि यह फाइट सीन स्क्रिप्टेड था. इसकी वजह लड़ाई के दौरान सामने आई एक एडिटिंग मिस्टेक बताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
तस्वीर में बॉलीवुड हसीना रेखा की गोद में बैठा ये लड़का आगे चलकर खूब पॉपुलर हुआ. फिल्मी दुनिया में इस लड़के ने खूब नाम कमाया. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाया. अपनी नीली आखों से हर लड़की का दिल जीत लिया. इस लड़के ने एक समय पर शाहरुख और सलमान खान के स्टारडम को भी हिला भी दिया था. चलिए जानते हैं कि आखिर ये लड़का है कौन?…पूरी खबर पढ़ें
Shweta Tiwari: महीनेभर से चल रहे प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. इसे लेकर सियासी और बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है. फिल्मी हस्तियां लगातार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्ट किया है…पूरी खबर पढ़ें
Entertainment News Live: पॉपुलर 'ब्लैक पैंथर' फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म 'ब्लैक पैंथर' साल 2018 में आई थी, जिसे दुनियाभर में बेहद पसंद दिया गया. इसके बाद इसमे दूसरा पार्ट 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' 2022 में रिलीज हुआ. अब इस फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट 'ब्लैक पैंथर 3' रिलीज होने को तैयार है.
'ब्लैक पैंथर 3' में डेविड जॉनसन
'ब्लैक पैंथर 3' में हॉलीवुड स्टार डेविड जॉनसन टीचाला के बेटे का किरदार निभाएंगे. ये फिल्म जॉनसन के किरदार, प्रिंस टीचाला की कहानी दिखाएगी. इससे पहले डेविड जॉनसन 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' में एक बच्चे के तौर पर नजर आए थे. फिल्म 15 दिसंबर 2028 को रिलीज होगी.
'जन नायकन' की कमाई
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और ये लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. महज तीन दिनों में फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 38.7 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 12,299 शोज चले.
‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी लगातार इंडिया में सुर्खियां बटोर रही है. रिलीज के पहले से ही इस फिल्म का क्रेज देखना को मिला था और अब बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म धमाल मचा रही है. 17 जुलाई को रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर लिए हैं. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार पहुंच गई है. Sacnilk के मुताबिक 9वें दिन, ‘द ओडिसी’ ने ₹11.05 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹129.15 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹108.20 करोड़ हो गया है. रिलीज के दूसरे हफ्ते भी ‘द ओडिसी’ की शानदार कमाई जारी है. शनिवार को इसकी कमाई में इजाफा देखा गया है. इसी के साथ इस फिल्म ने नौवें दिन भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया.