'आवारापन 2' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. अब मेकर्स ने आज (7 जुलाई) फिल्म का पहला गाना 'वे जुनून' रिलीज कर दिया है. इस गाने के बोल सैयद कादरी ने लिखे हैं, जबकि इसे सुबोध शर्मा ने गाया है. वहीं, इसका संगीत मिथुन ने तैयार किया है.

क्या है वे जुनून गाने में खास

आज सुबह 11:11 बजे मेकर्स ने सोनी म्यूजिक और विशेष फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' रिलीज किया. गाने में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इसमें दिखाया गया है कि इमरान की मुलाकात दिशा से होती है और उसी दौरान उन्हें अपने पहले प्यार आलिया की याद आने लगती है. इमरान को दिशा में आलिया की झलक दिखाई देती है. इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार पनपता हुआ दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

गाने को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

गाना रिलीज होने के बाद फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटडे नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, "श्रिया सरन के फ्लैशबैक काफी अच्छे लगे." दूसरे यूजर ने लिखा, "यहां तक कि 'आवारापन 2' भी 'आवारापन' जैसा गाना नहीं बना सकता." वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, "आलिया के फ्लैशबैक ने पूरा गाना ही चुरा लिया."

आवारापन की सीक्वल है आवारपन 2

बता दें कि 'आवारापन 2', साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' की सीक्वल फिल्म है. यह फिल्म शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक बन गई. फिल्म के साथ-साथ इसके गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

---विज्ञापन---

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अगर 'आवारापन 2' की बात करें तो इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा शबाना आजमी भी नजर आएंगी. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jio Hotstar की इस 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज के आगे फीकी हैं Drishyam और Maharaja, तगड़ा सस्पेंस घुमा देगा दिमाग

---विज्ञापन---