संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग जारी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि इसका फर्स्ट लुक कब रिलीज हो सकता है.

फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर सामने आया अपडेट

दरअसल, फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जल्द जारी किया जा सकता है. सूत्र ने बताया, "फैंस लंबे समय से फिल्म के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे हैं और मेकर्स भी अब इसको लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाने की तैयारी में हैं. फिलहाल फर्स्ट लुक पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि इसे दिवाली 2026 से पहले रिलीज कर दिया जाएगा. हालांकि, अभी इसकी फाइनल तारीख तय नहीं की गई है. आने वाले समय में इसकी आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है, ताकि फिल्म को लेकर चर्चा और एक्साइटमेंट और बढ़ सके."

---विज्ञापन---

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. हालांकि, इन तीनों के अलावा फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. अगर संजय लीला भंसाली की बात करें, तो वह अपने शानदार निर्देशन और बेहतरीन स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं.

425 है फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का शुरुआती बजट करीब 350 करोड़ रुपये तय किया गया था. हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार शूटिंग लंबी चलने की वजह से इसका बजट बढ़कर करीब 425 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान ने बिग बॉस से की मोटी कमाई, इस सीजन में वसूली सबसे ज्यादा फीस

---विज्ञापन---