Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. यह सुपरहिट वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया.

ओपनिंग डे पर की शानदार शुरुआत

दरअसल, अहमद खान के निर्देशन में बनी वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की/ गुरुवार को फिल्म का पेड प्रिव्यू रखा गया था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया/ इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहा.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है. मूवी ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 33 प्रतिशत रही और शनिवार को फिल्म के कुल 10,396 शो चले. महज दो दिनों में फिल्म ने भारत में 39 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 57.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वेलकम टू द जंगल ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं. इतना ही नहीं, इसने अक्षय कुमार की पिछली फिल्म भूत बंगला के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. भूत बंगला ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि जॉली एलएलबी 3 ने 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा, वेलकम टू द जंगल ने हाल ही में रिलीज हुई कॉकटेल 2 के शुरुआती कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. कॉकटेल 2 ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि वेलकम टू द जंगल ने पहले दो दिनों में इन फिल्मों से ज्यादा कमाई दर्ज की है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि इस फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और उनके साझेदारों ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट नजर आई है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और लारा दत्ता समेत 34 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: ‘कॉकटेल 2’ की 9वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, शनिवार को कर डाला इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---