Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 2: तेलुगु सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को रिलीज हुए आज पूरे 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दूसरे दिन आधे से भी कम कमाई की. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पवन कल्याण की फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में आई गिरावट
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दूसरे दिन सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि पहले दिन के मुकाबले बहुत ही ज्यादा कम थी. बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को दूसरे दिन इस तरह की गिरावट का सामना करना पड़ा. वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की तेलुगु ऑक्यूपेंस कुल 36.0% रही. फिल्म की कमाई में आई इस गिरावट को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर ‘धुरंधर 2’ का क्रेज हावी हो गया.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म यहां भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 59 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की दूसरे दिन की कमाई ने बता दिया कि ‘धुरंधर’ के तूफान का काफी गहरा असर पवन कल्याण की फिल्म पर भी पड़ा है, क्योंकि पवन कल्याण की पिछली फिल्मों के मुकाबले फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बहुत कम कमाई की है. हालांकि, इससे पहले भी उनकी कुछ फिल्मों ने कोई खास कमाल किया था. वैसे, देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर’ के आगे फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ कितने दिन तक टिक पाती है.