Toxic Box Office Collection Day 10: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग डे पर 101 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. इतना ही नहीं फिल्म की अब लगातार कमाई घट रही है. रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं और 10वें दिन जन्माष्टमी का त्योहार था. उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म को त्योहार का फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म ने जन्माष्टमी वाले दिन बेहद खराब प्रदर्शन किया है और इस दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन पर.

टॉक्सिक डे 10 कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 10वें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की कमाई में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सीधे तौर पर 2.50 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 22.5 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 2,253 ही चले हैं. फिल्म ने हिंदी भाषा में 85 लाख रुपये, कन्नड़ भाषा में 85 लाख रुपये, तमिल भाषा में सिर्फ 1 लाख और तेलुगु में महज 4 लाख रुपये का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म की कमाई भारत में 10 दिनों में कुल 241.05 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, दुनिया भर में इसने कुल 331 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 287.75 करोड़ रुपये हो गया है.

500 करोड़ के बजट में बनी है टॉक्सिक

बता दें कि टॉक्सिक रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 करोड़ के भारी बजट में बनी है. हालांकि फिल्म का शुरुआत में जबरदस्त बज था, लेकिन रिलीज के बाद इसकी बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब हो गई और लगातार कमाई गिरने लगी. फिल्म के लिए अपना बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है. मूवी ने पहले हफ्ते में 9 दिनों में 239.30 करोड़ का कारोबार किया है, लेकिन दसवें दिन इसने भारी गिरावट दर्ज की है.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक स्टारकास्ट

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. इसके निर्माता वेंकट के नारायण और यश ने किया है. यह केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 9: लगातार घट रही यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई, 9वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

---विज्ञापन---