Toxic Box Office Collection Day 1: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का लोगों के बीच रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद भी लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. मूवी ने ओपनिंग डे पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. इतना ही नहीं इसे वर्ल्ड वाइड भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन के कारोबार पर.
टॉक्सिक ने पहले दिन हिलाया बॉक्स ऑफिस
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया है. फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, कन्नड़ भाषा में 23.30 करोड़, मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ और तेलुगु में 16 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की इस दिन ऑक्यूपेंसी 56.1 प्रतिशत रही और शोज 24,579 चले.
टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बता दें कि भारत में इसका कलेक्शन 101.10 करोड़ हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ पहुंच गया है. दूसरी ओर दुनिया भर में भी ये मूवी छाई हुई है और इसने वर्ल्डवाइड 140.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
इन फिल्मों के बीच 'टॉक्सिक' ने बनाई जगह
आपको बता दें कि ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में यश की टॉक्सिक भी शामिल हो गई है. इससे पहले पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर 164 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं, आरआरआर ने पहले दिन 133 करोड़, बाहुबली 2 ने 121 करोड़, केजीएफ ने 116 करोड़ और धुरंधर 2 ने 103 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, यश की टॉक्सिक ने भी 6वें स्थान पर कब्जा कर लिया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरी है. फिल्म गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है. इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम रोल में नजर आई हैं.
यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 1: यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, जानें कितना हुआ कलेक्शन?