The Odyssey Box Office Collection Day 2: ऑस्कर विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज से पहले ही फिल्म का जबरदस्त बज देखने को मिला था. सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म के टिकट भी काफी महंगे हैं. कुछ शहरों में एक टिकट की कीमत 3,100 रुपये तक है, जबकि कुछ शहरों में यह 2,500 रुपये तक पहुंची. इसके बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इतना ही नहीं, फिल्म ने ओपनिंग डे पर क्रिस्टोफर नोलन की 2023 में रिलीज हुई 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था. वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म ने दमदार कमाई कीय आइए जानते हैं शनिवार को फिल्म ने कितना कारोबार किया.

द ओडिसी ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, हॉलीवुड के कई लोकप्रिय सितारों से सजी द ओडिसी ने भारत में ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 22 करोड़ रुपये पहुंच गई. यानी कि दूसरे दिन की कमाई में 5.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 54.4 प्रतिशत दर्ज की गई और देशभर में इसके कुल 8,791 शोज चले.

---विज्ञापन---

भारत में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

भाषा के हिसाब से दूसरे दिन फिल्म ने अंग्रेजी में 17.75 करोड़ रुपये, हिंदी में 2.35 करोड़ रुपये, तमिल में 75 लाख रुपये और तेलुगु में 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में दो दिनों में कुल 39.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 47.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘द ओडिसी’ में नजर आए ये कलाकार

द ओडिसी एक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जो होमर के प्रसिद्ध ग्रीक महाकाव्य ओडिसी पर आधारित है. फिल्म की कहानी ग्रीक राजा ओडिसियस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंबे युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए कठिन और रोमांचक यात्रा पर निकलता है. फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, ज़ेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, ल्युपिटा न्योंगो, इलियट पेज और चार्लीज़ थेरॉन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 9: 9वें दिन ‘धमाल 4’ ने फिर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

---विज्ञापन---