The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9: विवादों के बीच सिनेमा घरों में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘The Kerala Story 2’ का इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी है. इसी कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक डिसेंट आंकड़ा पार कर लिया है. पिछले 9 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छी-खासी कमाई की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.
‘The Kerala Story 2’ की टोटल कमाई.
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 9वें दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, 8वें दिन के मुकाबले फिल्म के 9वें दिन की कमाई में काफी बड़ा इजाफा देखने को मिला. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 29.40 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 15.13% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.03%, दोपहर के शो में 14.24%, शाम के शो में 14.82% और रात के शो में 23.44% रहा.
‘The Kerala Story 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी अच्छी खासी कमाई की है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 34.65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई का ग्राफ देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. हालांकि, फिल्म ये आंकड़ा कब तक पार करेगी, ये तो समय ही बताएगा.
‘The Kerala Story 2’ की कास्ट
कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदार में हैं. इनके अलावा, फिल्म में सुमित गहलावत, अलका अमीन, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोल्सा भी अहम किरदार में हैं. फिल्म ‘The Kerala Story 2’ रिलीज से पहले केरल हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रही थी, जिसमें फिल्म ने जीत हासिल की.