The Great Grand Superhero Vs Blast Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के बाद साउथ के स्टार्स की मूवीज का दबदबा है. दरअसल, बीते दिनों सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू और मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं और दोनों ने दुनिया भर में 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है. इस बीच साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' ने भी दस्तक दी है और यह आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. दूसरी ओर जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' भी रिलीज हुई है, जिसका बेहद बुरा हाल है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
ब्लास्ट ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन
सुभाष के. राज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ब्लास्ट में अर्जुन सरजा के अलावा प्रीति मुखुंधन और अभिरामी भी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म सिनेमाघरों में गुरुवार 28 मई को रिलीज हुई थी. इस मूवी ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 2.15 करोड़ की कमाई की थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 3.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन इस मूवी की ऑक्यूपेंसी 39.6 प्रतिशत रही है और इसने भारत में कुल 7.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
| Day 1 | 1.25 करोड़ |
| Day 2 | 2.15 करोड़ |
| Day 3 | 3.90 करोड़ |
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ने किया इतना कलेक्शन
वहीं, जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो को लेकर बात करें तो यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. इस यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 मई को रिलीज हुई है और इसने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 25 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 50 लाख का कलेक्शन किया. मूवी ने दो दिनों में भारत में 75 लाख की कमाई कर ली है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही है.