Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और इस मूवी को लोगों का जबरदस्त रिएक्शन भी मिल रहा है. इतना ही नहीं मराठी भाषा की यह सबसे ज्यादा कमाऊ मूवी भी बन गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही अक्षय कुमार की भूत बंगला की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है. राजा शिवाजी की रिलीज से भूत बंगला की कमाई पर खासा असर देखने को मिला है. वहीं मंगलवार को भी राजा शिवाजी ने भूत बंगला को कड़ी टक्कर देते हुए ज्यादा कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों के कलेक्शन पर.

फिल्म ने ओपनिंग डे पर की शानदार शुरुआत

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी मराठा साम्राज्य के छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में है. फिल्म में उनके त्याग, बलिदान और मुगलों के खिलाफ लड़ाई के बारे में दिखाया गया है. इस मूवी की कमाई को लेकर बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.35 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 5.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

राजा शिवाजी ने मंगलवार को की इतनी कमाई

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने पांचवें दिन यानी कि मंगलवार को 4.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 20.4 प्रतिशत रही है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 52.68 करोड़ का कर लिया है और नेट कलेक्शन 44.40 करोड़ हो गया है.

भूत बंगला ने 19वें दिन किया इतना कलेक्शन

दूसरी ओर अक्षय कुमार की भूत बंगला को लेकर बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2.25 करोड़ की कमाई की है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 20 प्रतिशत रही है. फिल्म ने 19 दिनों में दुनिया भर में 231.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 173.88 करोड़ पर पहुंच गया है और इसका नेट कलेक्शन 146.50 करोड़ का रहा है.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों में दिखे ये कलाकार

राजा शिवाजी में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन जैसे कई स्टार्स नजर आए हैं. वहीं, भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में दिखे हैं. इसके अलावा असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’ ने 5वें दिन भी ‘भूत बंगला’ को दी कड़ी टक्कर, जानें आज कितनी हुई कमाई?

---विज्ञापन---