Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं और फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस मूवी को दर्शकों का और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. लोग फिल्म की तारीफ भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस मूवी की रिलीज के कारण अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला की कमाई पर भी गहरा असर पड़ा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि राजा शिवाजी ने अपने 6वें दिन कितनी कमाई की है.

राजा शिवाजी ने बुधवार को किया इतना कलेक्शन

दरअसल, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने 6वें दिन 50 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बुधवार के दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी की बुधवार को ऑक्यूपेंसी 16.9 प्रतिशत रही है. ऐसे तो फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि यह अभी भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने हिंदी में बुधवार को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है और मराठी भाषा में 3 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

राजा शिवाजी ने अब तक किया इतना कलेक्शन

वहीं, मूवी के शुरुआत कलेक्शन को लेकर बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 5.60 करोड़, पांचवे दिन 4.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 6 दिनों में भारत में ग्रॉस कलेक्शन 57.70 करोड़ का कर लिया है और इसका नेट कलेक्शन 48.65 करोड़ का हो गया है.

भूत बंगला ने कर डाली इतना कमाई

दूसरे ओर अक्षय कुमार की भूत बंगला को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने टोटल कलेक्शन 148.25 करोड़ का किया है. फिल्म ने बुधवार को 1.75 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म दुनिया भर में 232.78 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

राजा शिवाजी में नजर आए ये कलाकार

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में एक्टर लीड रोल में दिखे हैं. उन्होंने मराठा साम्राज्य के छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल अदा किया है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Netflix पर ट्रेंड कर रही है 2 घंटे 10 मिनट की ये फिल्म, जिसकी कहानी देख डर के मारे छूट जाएंगे पसीने

---विज्ञापन---