रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी कल यानी कि 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के बारे में है. यह मूवी मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज की गई है. वहीं, फिल्म को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. लोग लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी शानदार कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इसके दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में.

ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

दरअसल, राजा शिवाजी ने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने सबसे ज्यादा मराठी में 8 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि हिंदी में मूवी ने पहले दिन 3.35 करोड़ की कमाई की.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन राजा शिवाजी ने कमाए इतने करोड़

वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.9 प्रतिशत रही है. फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी में 7.15 करोड़ का कलेक्शन किया है और हिंदी में 3.40 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने 2 दिनों में भारत में ग्रॉस कलेक्शन 26.06 करोड़ का कर लिया है और नेट कलेक्शन 21.90 करोड़ का हो गया है. फिल्म ने दुनिया भर में 29.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि राजा शिवाजी एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस मूवी का निर्देशन और लेखन रितेश देशमुख ने किया है. फिल्म में वह राजा शिवाजी के रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा मूवी में जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान जैसे एक्टर्स दिखाई दिए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Jio Cinema पर सस्पेंस थ्रिलर से भरी है 7.8 की रेटिंग वाली सीरीज, कहानी के हर मोड़ पर मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

---विज्ञापन---