Raja Shivaji Box Office Collection Day 16: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म मराठी और हिंदी में रिलीज की गई. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इतना ही नहीं लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी शानदार रही थी और इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. ओपनिंग डे पर इसने मराठी में 8 करोड़ और हिंदी में 3.35 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ कमा लिए थे. वहीं, फिल्म रिलीज के बाद से लगातार अच्छी कमाई कर रही है. इस शनिवार फिल्म ने कितना कलेक्शन किया, चलिए एक नजर डालते हैं.

इस शनिवार राजा शिवाजी ने की इतनी कमाई

दरअसल, फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते यानी कि 16वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 24.9 प्रतिशत रही है. वहीं, फिल्म ने हिंदी में 40 लाख और मराठी भाषा में 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से राजा शिवाजी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 96 करोड़ कर लिया है और भारत में इसका नेट कलेक्शन 81.10 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि रितेश देशमुख स्टारर यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में खुद रितेश ने राजा शिवाजी का रोल किया है और जेनेलिया डिसूजा ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है. फिल्म में रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, विद्या बालन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

फिल्म के कुछ एक्टर्स ने नहीं ली फीस

वहीं, हाल ही में रितेश देशमुख ने फिल्म को लेकर बताया था कि राजा शिवाजी में काम करने के लिए कई कलाकारों ने फीस नहीं ली थी. जिसमें से सलमान खान, विद्या बालन जैसे एक्टर्स हैं. जिन्होंने इस मूवी के लिए एक भी फीस चार्ज नहीं की है. फिल्म का डायरेक्शन, लेखन खुद रितेश देशमुख ने किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मूवी 80 से 100 करोड़ रुपये में बनी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: ‘आयुष्मान खुराना’ की फिल्म की नहीं हुई बंपर शुरुआत, लेकिन इन तीन मूवीज को दी मात, जानें कमाई

---विज्ञापन---