Raid 2 Box Office Collection Day 15: अजय देवगन और रितेश देशमुख की 'रेड 2' सिनेमाघरों में अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि शुरुआती दिनों के मुकाबले मूवी की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के बाद मूवी की कमाई में लगातार गिरावट हो रही है। 15वें दिन मूवी ने कुछ खास कमाई नहीं की। लेकिन मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर अपना नाम बड़ी मूवीज की लिस्ट में शामिल करा चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी अब तक कितनी कमाई कर चुकी है?
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par के ट्रेलर ने तोड़ा 9 फिल्मों का रिकॉर्ड, 1 दिन में 60 मिलियन व्यूज पार
15वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 15वें दिन मूवी ने 3 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.44% दर्ज की गई। मूवी के शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.36%, दोपहर के शो 12.23%, शाम के शो 11.51% और रात के शो 16.67% दर्ज किए गए।
अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की इस मूवी ने पहले दिन 19.25 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस कर हर किसी को चौंका दिया था। 'छावा' और 'सिकंदर' के बाद ये इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी की लिस्ट में शामिल हो गई थी। मूवी की अब तक की कमाई की बात की जाए तो अजय की फिल्म ने 136.35 करोड़ का धांसू बिजनेस कर लिया है।
मूवी की कास्ट की तारीफ
वहीं मूवी की कास्ट की बात की जाए तो इसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ-साथ अमित सियाल, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में हैं। वहीं रितेश देशमुख ने मूवी में नेगेटिव रोल प्ले किया है। ऑडियंस उन्हें विलेन के रोल में वापस देखकर काफी खुश है। साथ उनके काम की काफी तारीफ की जा रही है। अजय देवगन और रितेश की जोड़ी मूवी में सबको पसंद आ रही है। दोनों की एक्टिंग को खूब सराहना मिल रही है।
यह भी पढ़ें: अरमान मलिक को क्यों चाहिए आर्म्स लाइसेंस? वीडियो जारी कर यूट्यूबर ने की अपील
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.