Peddi Box Office Collection Day 16: राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊँगा' भी रिलीज हुईं, लेकिन इन फिल्मों का 'पेद्दी' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. वहीं, 19 जून को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. हालांकि, 'पेद्दी' का दबदबा अभी भी कायम है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया.

'पेद्दी' ने 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'पेद्दी' ने 16वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17.8 प्रतिशत रही. इसके साथ ही फिल्म ने 16 दिनों में भारत में कुल 229.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 324.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

'कॉकटेल 2' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

वहीं, 'कॉकटेल 2' की बात करें तो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. 'कॉकटेल' ने पहले दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 122 करोड़ रुपये रहा था.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

अगर 'पेद्दी' की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के बाद ये फिल्में करेंगी दर्शकों को एंटरटेन, अभी से नोट कर लें रिलीज डेट

---विज्ञापन---