Peddi Box Office Collection Day 10: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज हुई थी. रिलीज के पहले दिन से यह बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिलीज के 10वें दिन भारत में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. वहीं, शनिवार को इस मूवी ने कितनी कमाई की है? आइए जानते हैं इसके बारे में.

10वें दिन 'पेद्दी' ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, राम चरण की इस स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी धमाकेदार कमाई की. शनिवार को इसने कुल 8.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसने शुक्रवार के लगभग 5.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 57 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त बनाई है. शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.8 प्रतिशत रही है.

---विज्ञापन---

200 करोड़ के क्लब में हुई 'पेद्दी' की एंट्री

फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 206.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 245.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. साथ ही फिल्म ने दुनिया भर में 296.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है. इतना ही नहीं शुक्रवार, 12 जून को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन उसके बाद भी यह राम चरण की पेद्दी की कमाई पर कोई असर नहीं डाल पाई हैं.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो, यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. जिसमें राम चरण का नाम पेद्दी है. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी, जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आए है.

---विज्ञापन---

'पेद्दी' विवाद

बता दें कि बीते दिनों फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो गया था. लोगों का कहना था कि पेद्दी में जाह्नवी कपूर को गलत ढंग से पेश किया गया है. इतना ही नहीं लोगों ने कहा था कि फिल्म में महिलाओं को एक ऑब्जेक्ट की तरह दिखाया गया है, जिसके बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना ने दर्शकों से माफी मांगी थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, जानिए कैसा है सूर्या की ‘करुप्पू’ का हाल

---विज्ञापन---