Saturday, 14 February, 2026

---विज्ञापन---

O Romeo Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी Shahid Kapoor की ‘ओ रोमियो’, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

O Romeo Opening Day Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी औसत शुरुआत की है. 'बॉर्डर 2' के जादू के बीच फिल्म का कलेक्शन अच्छा है. 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी इस फिल्म के लिए आने वाला वीकेंड और वैलेंटाइन डे काफी महत्वपूर्ण होगा. अब देखना यह है कि विशाल भारद्वाज का जादू दर्शकों पर सोमवार तक चल पाता है या नहीं.

O Romeo Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के बीच इन दिनों टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं अब शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की एंट्री के बाद मुकाबला कड़ा हो गया है. शाहिद कपूर और दिग्गज निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है. आज, 13 फरवरी 2026 को फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी यादगार फिल्मों के बाद इस जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीदों के मुकाबले थोड़ी ठंडी रही है.

सितारों से सजी है महफिल

यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर के साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. कलाकारों की इतनी लंबी फेहरिस्त और विशाल भारद्वाज का निर्देशन होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का वैसा साथ नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

पहले दिन का कलेक्शन (ओपनिंग डे)

ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 7 से 9 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी. लेकिन ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का शाम 8 बजे तक का नेट कलेक्शन लगभग 5.71 करोड़ रुपये है. हालांकि अभी बाद के आंकड़े आने बाकी हैं. फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच सिमटने के आसार हैं. वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 22वें दिन 8 बजे तक करीब 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

बजट और स्क्रीन काउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ का बजट 100 से 125 करोड़ रुपये के आसपास है. फिल्म को देशभर में 8900 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जो कि एक बहुत बड़ी संख्या है. इतनी बड़ी रिलीज के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति (Occupancy) केवल 10-13% के आसपास ही रही.

‘कबीर सिंह’ से कोसों दूर, पर ‘देवा’ से बेहतर

अगर शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों से तुलना करें, तो यह ओपनिंग उनकी पिछली रिलीज ‘देवा’ (5-6 करोड़) से थोड़ी बेहतर है. लेकिन शाहिद की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ के मुकाबले यह प्रदर्शन काफी कम है. शाम के समय मेट्रो शहरों में दर्शकों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है.

वैलेंटाइन डे से उम्मीदें

कल 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे है, क्योंकि यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसलिए मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को कपल्स और युवा दर्शक थिएटर का रुख करेंगे, जिससे फिल्म के कलेक्शन में उछाल आ सकता है.

First published on: Feb 13, 2026 10:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.