Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Metro In Dino की कमाई में 5वें दिन भी गिरावट, Jurassic World Rebirth का कैसा हाल?

Box Office Collection: 'मेट्रो इन दिनों' और 'जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ' के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों मूवीज एक साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Box Office Collection: ‘जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है। जहां एक तरफ अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर ‘जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ’ की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुराग बसु की मूवी अमेरिकन मूवी से कितने पीछे है? तो चलिए दोनों मूवीज के अब तक के कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Nayanthara की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, भेजा गया 5 करोड़ का नोटिस

---विज्ञापन---

‘मेट्रो इन दिनों’ की कमाई कितनी?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मेट्रो इन दिनों’ ने पांचवें दिन 2.9 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.24% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 12.05%, दोपहर के शो 27.09%, शाम के शो 31.68% और रात के शो 46.15% रहे। मूवी ने अभी तक 22.15 करोड़ की ही कमाई की है।

---विज्ञापन---

‘जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर ‘जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ’ की बात की जाए तो पांचवें दिन मूवी की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। मूवी ने 4.25 करोड़ की कमाई की। इसकी इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 20.10% रही। सुबह के शो 8.29%, दोपहर के शो 16.36%, शाम के शो 24.10% और रात के शो 31.65% रहे। मूवी ने अभी तक 47.35 करोड़ की कमाई की है। जो मेट्रो इन दिनों के आंकड़ों से काफी आगे है।

---विज्ञापन---

कास्ट ने लूटी वाहवाही

दोनों मूवीज की कास्ट की काफी तारीफ की जा रही है। अनुराग बसु की मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ की बात करें तो मूवी में इस बार चार कपल की कहानी को दिखाया गया है। इसमें पंकज त्रिपाठी-फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता-अनुपम खेर, सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शेख-अली फजल शामिल हैं। वहीं ‘जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ’ में स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली, लूना ब्लेज, महेरशला अली और रूपर्ट फ्रेंड लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda की फिल्म ‘किंगडम’ हिन्दी में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है वजह?

---विज्ञापन---
First published on: Jul 09, 2025 06:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola