Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. हाल ही में राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं. शुरुआती दिनों में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन सातवें दिन कंगना रनौत की फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है और कमाई के मामले में वह आगे चल रही है.
'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में सात दिनों का कुल कारोबार 6.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 1.80 करोड़ रुपये, चौथे दिन 65 लाख रुपये, पांचवें दिन 65 लाख रुपये, छठे दिन 55 लाख रुपये और सातवें दिन 45 लाख रुपये की कमाई की.
'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24 प्रतिशत दर्ज की गई है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में सात दिनों के भीतर 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. कमाई के मामले में 'मैं वापस आऊंगा', 'भारत भाग्य विधाता' से काफी आगे चल रही है. दोनों फिल्मों की कुल कमाई में करीब 5.70 करोड़ रुपये का अंतर है.
फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.15 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.65 करोड़ रुपये, छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये और सातवें दिन 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
फिल्मों की कहानी
गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. वहीं, दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी ऐसे प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के कारण एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे 4 दादा थे मगर दादी सिर्फ एक…’ एक्ट्रेस का बड़ा दावा घर में थी द्रौपदी प्रथा, वजह जान पकड़ लेंगे माथा