Maalik Vs Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और विक्रांत मैसी की लेटेस्ट मूवीज ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले ही इन मूवीज का बज पहले से ही काफी ज्यादा बना हुआ था। वहीं अब फैंस का इंतेजार खत्म हो गया है और वो इन मूवीज का मजा थिएटर में पॉपकॉर्न के साथ ले रहे हैं। बॉक्स ऑफिस के पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं राजकुमार राव की ‘मालिक’ या विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’, कौनसी मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन छा गई?
यह भी पढ़ें: ‘Son Of Sardaar 2’ के गाने में ‘फिंगर स्टेप’ पर Ajay Devgn ने दिया मजेदार रिएक्शन, Mrunal Thakur ने क्या कहा?
‘मालिक’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव की ‘मालिक’ ने पहले दिन 3.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.86% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.65%, दोपहर के शो 11.12%, शाम के शो 11.78% और रात के शो 21.88% रहे। मूवी में राजकुमार राव को गैंगस्टर की भूमिका में देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
‘आंखों की गुस्ताखियां’ का कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की कमाई की बात की जाए तो मूवी की शुरुआत काफी धीमी रही। इसने पहले दिन 0.35 करोड़ की ही कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 9.92% रही। सुबह के शो 5.87%, दोपहर के शो 9.43%, शाम के शो 8.62% और रात के शो 15.77% रहे।
दोनों मूवीज की कास्ट
बॉक्स ऑफिस पर दोनों के आंकड़ों के अनुसार राजकुमार राव की मूवी ज्यादा अच्छी कमाई कर रही है। मूवी में राजकुमार के साथ-साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आ रही हैं। दोनों मूवी में एक साथ पहली बार नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विक्रांत मैसी की मूवी में शनाया कपूर ने लीड रोल निभाया है। ये उनकी डेब्यू मूवी है। हालांकि विक्रांत के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर इसके चर्चे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Dhadak 2’ का ट्रेलर रिलीज, Siddhant Chaturvedi के प्यार के लिए जातिवाद से लड़ती दिखीं Triptii Dimri