Box Office Collection: तमिल स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. मूवी ऐसे तो देरी से रिलीज हुई है, लेकिन उसके बाद भी इसने अच्छी शुरुआत की थी. वहीं, दूसरी ओर रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज को 22 दिन हो गए हैं और फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो ने 7 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं तीनों फिल्मों के कलेक्शन.
7वें दिन करुप्पू ने कमाए इतने करोड़ा
दरअसल, करुप्पू ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7वें दिन 8.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने तमिल में 7 करोड़ का कारोबार किया और तेलुगु में 1.30 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से मूवी ने 7 दिनों में कुल भारत में 114.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. वहीं, दुनिया भर में इसने 189.05 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
राजा शिवाजी ने गुरुवार को किया इतना कारोबार
इसके अलावा राजा शिवाजी को लेकर बात करें तो फिल्म ने 21वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक सिर्फ 85 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 13.8 प्रतिशत रही है. मूवी ने 109.36 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसने भारत में कुल 88.95 करोड़ की कमाई की है.
पति पत्नी और वो दो ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन
पति पत्नी और वो दो को लेकर बात करें तो यह फिल्म भी करुप्पू के साथ 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म ने 7वें दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी गुरुवार के दिन 11 प्रतिशत रही है. इसने दुनिया भर में 40.28 करोड़ का कारोबार कर लिया है और भारत में कुल 29 करोड़ की कमाई की है.
क्या है इन फिल्मों की कहानी
बता दें कि सूर्या स्टारर करुप्पू की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जो कि भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता है. वहीं, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में है. इसके अलावा आयुष्मान खुराना स्टारर पति पत्नी और वो दो एक फॉरेस्ट ऑफिसर के बारे में है, जो तीन महिलाओं के बीच में फंस जाता है. फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं.
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection day 1: ‘मोहनलाल’ की फिल्म ने किया धमाका, ओपनिंग डे पर किया करोड़ों का कलेक्शन