Jana Nayagan Box Office Collection Day 7: थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तमाम विवादों और लगातार टलती रिलीज डेट्स के बाद आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंची. यह विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म है. इसके बाद वह अपने राजनीतिक करियर पर पूरा ध्यान देंगे. वहीं, फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. थिएटर से बाहर निकलते समय कई फैंस भावुक भी नजर आए. सात दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसकी कमाई 150 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन कितना कारोबार किया.

शुरुआती दिनों के कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन 32 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 10.65 करोड़ रुपये और छठे दिन 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

---विज्ञापन---

सातवें दिन जन नायकन ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15.7% रही, जबकि देशभर में इसके कुल 10,359 शो चले.

150 करोड़ के करीब पहुंची जन नायकन

बुधवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल वर्जन से की. तमिल में फिल्म ने 4.60 करोड़ रुपये, हिंदी में 1 करोड़ रुपये और तेलुगु में 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 149.50 करोड़ रुपये पहुंच गई. अगर यही रफ्तार जारी रही, तो गुरुवार को फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 255.63 करोड़ रुपये हो चुका है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, CBFC से जुड़े विवादों के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी. इसके अलावा फिल्म की एक क्लिप भी लीक हो गई थी, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया था. बाद में फिल्म को CBFC से सर्टिफिकेट मिला और इसे 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Ramayana Trailer: रिलीज हुआ रामायण का ट्रेलर! रावण बन छाए यश, रणबीर कपूर ने सबको चौंकाया

---विज्ञापन---