Jana Nayagan Box Office Collection Day 17: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज के 17 दिन बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही थी. हालांकि, दूसरे और तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. लेकिन शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म की 17वें दिन की कमाई पर.
फिल्म ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़
दरअसल, जन नायकन ने रिलीज के 17वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने रिलीज के तीसरे शनिवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.2 प्रतिशत रही और कुल 2,087 शो चले. फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले 1.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है.
दुनिया भऱ में मूवी ने किया इतने करोड़ का कारोबार
वहीं, फिल्म ने हिंदी भाषा में सिर्फ 15 लाख रुपये और तमिल भाषा में 2.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस तरह फिल्म ने 17 दिनों में भारत में कुल 188.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 312.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
पहले हफ्ते के बाद गिरी फिल्म की कमाई
बता दें कि फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, रिलीज के दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई और इसने सिर्फ 31.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई अब तक 3.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
जन नायकन के बाद अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे विजय
फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. यह थलपति विजय की आखिरी फिल्म है और इसके बाद वह अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान दे रहे हैं. वह अब तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं. फिल्म में थलपति विजय के अलावा बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.