Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ 15 मई को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. हालांकि राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज के बाद दृश्यम 3 और करुप्पू के कलेक्शन पर असर पड़ा है. सोमवार के दिन भी दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के सोमवार कलेक्शन पर.

दृश्यम 3 ने इस सोमवार किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सबसे पहले हम बात करेंगे मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के बारे में. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी रिलीज के 19वें दिन सिर्फ 50 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में 18वें दिन के मुकाबले पूरा 1.20 करोड़ की गिरावट आई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस सोमवार सिर्फ 13 प्रतिशत रही है. मूवी ने भारत में 106.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी ने दुनिया भर में 235.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

18 दिनों में दृश्यम ने कमाए इतने करोड़

इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ का कारोबार किया था. इसी तरह दूसरे दिन 11.05 करोड़, तीसरे दिन 13.70 करोड़, चौथे दिन 13.85 करोड़, पांचवें दिन 7.70 करोड़, 6वें दिन 6.50 करोड़, सातवें दिन 6.65 करोड़, आठवें दिन 6.65 करोड़, 9वें दिन 4.30 करोड़, दसवें दिन 5.10 करोड़, 11वें दिन 5.35 करोड़, 12वें 2.20 करोड़, 13वें दिन 1.55 करोड़, 15वें दिन 0.93 करोड़ का कलेक्शन किया और 16वें दिन 0.80 करोड़ और 17वें दिन 1.30 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म ने 18वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया है.

करुप्पू ने 25वें दिन कमाए इतने करोड़

वहीं, सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी ने शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने अपनी रिलीज के 25वें दिन सिर्फ 53 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में 1.23 करोड़ की गिरावट देखने को मिली है. इस मूवी ने 193.93 करोड़ का भारत में कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 304.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3 और करुप्पू में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि मोहनलाल की दृश्यम 3 उनकी साल 2013 की दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. इस मूवी में मोहनलाल के अलावा मीना, अंशीबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी जैसे कलाकार नजर आए हैं. वहीं, करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी, योगी बाबू जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bandar Box Office Collection Day 4: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ हुई मंडे को धराशायी, चौथे दिन किया बस इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---