Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए 22 दिन बीत चुके हैं और इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर मूवी करुप्पू 200 करोड़ से बस कुछ ही दूर रह गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों फिल्मों के अब तक के कलेक्शन पर.
दृश्यम 3 ने कमाए इतने करोड़
सबसे पहले हम बात करेंगे मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी की. यह दृश्यम की तीसरी किस्त है और इस मूवी की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत रही है. वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन यानी कि चौथे गुरुवार को सिर्फ 26 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में अब तक 107.96 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 236.89 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
करुप्पू ने 28 दिनों में किया इतना कलेक्शन
दूसरी ओर सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी भी नजर आए हैं. मूवी ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ से बेहतरीन शुरुआत की थी. वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के 28वें दिन सिर्फ 37 लाख का कलेक्शन किया है और इसने भारत में इतने दिनों में 195.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 200 करोड़ से थोड़ी ही दूर है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में कुल 306.47 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
क्या है दृश्यम 3 और करुप्पू की कहानी
बता दें कि मोहनलाल की दृश्यम 3 पिछले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाता है. जिसमें एक पिता अपने परिवार और बच्चों को एक कत्ल के आरोप से बचाने की हर मुमकिन कोशिश करता है. वहीं, दूसरी ओर करुप्पू फिल्म एक वकील के बारे में है. जो अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है और इस बीच उसके शरीर पर देवता करुप्पू स्वामी बस जाते हैं. बता दें कि सूर्या की करुप्पू अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज को तैयार है. यह ओटीटी पर 12 जून को दस्तक देगी.