आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए पूरे 40 दिन बीत चुके हैं और इस मूवी का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है. 40 दिन के बाद भी यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. हालांकि धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. क्योंकि हाल ही में एक हॉलीवुड मूवी माइकल रिलीज हुई है, जो कि माइकल जैक्सन की बायोपिक है. यह फिल्म भारत में अच्छी कमाई कर रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों ही फिल्मों के इस मंडे के कलेक्शन के बारे में.
धुरंधर 2 ने इस सोमवार कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने अपने छठे सोमवार को 1.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही है. मूवी में रविवार के मुकाबले देखा जाए तो सीधे दो करोड़ की गिरावट देखी गई है. हालांकि फिल्म ने दुनिया भर में 1779.02 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी में भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1354.52 करोड़ का कर लिया है और भारत में इसका नेट कलेक्शन 1131.64 करोड़ का हुआ है.
माइकल ने किया इतना कलेक्शन
दूसरी ओर बात करें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म माइकल की. तो यह मूवी भारत में अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू से 1.70 करोड़, पहले दिन 3.70 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़, तीसरे 5.85 करोड़ की कमाई की. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन यानी कि मंडे को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही है. इस मूवी ने भारत में 18.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
धुरंधर 2 में नजर आए ये एक्टर्स
बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सौम्या टंडन जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म का पहला पार्ट 2025 की दिसंबर को रिलीज हुआ था और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से नफरत करता था ये सुपरस्टार, विलेन बन की थी करियर की शुरुआत, पीक पर लिया था संन्यास