Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आज यानी 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म के मेकर्स ने मूवी की हाईप बढ़ाने के लिए रिलीज से एक दिन पहले पूरे भारत में फिल्म का एक पेड-प्रीव्यू रखा है, जो ‘धुरंधर 2’ के लिए वरदान साबित हुआ, क्योंकि फिल्म ने कुछ ही घंटों में करोड़ों की कमाई कर ली है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अपने पेड-प्रीव्यू से आखिर कितनी कमाई की है.
‘धुरंधर 2’ का पेड-प्रीव्यू कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने पेड-प्रीव्यू से भारत में कुल 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने ये कमाई सिर्फ कुछ ही घंटों में की है. इससे साफ पता चलता है कि फिल्म अपने मेकर्स की प्लानिंग और उम्मीदों पर बिल्कुल खरी उतरी है. पेड-प्रीव्यू के कलेक्शन से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
वर्ल्डवाइड पेड-प्रीव्यू से हुई करोड़ों की कमाई
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने पेड-प्रीव्यू से सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की. Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड पेड-प्रीव्यू से कुल 75 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए मेकर्स की तरफ से पेड-प्रीव्यू का प्लान काफी अच्छे वर्क किया है.
ओपनिंग डे पर होगा फायदा
जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ये पेड-प्रीव्यू 18 मार्च को शाम 5 बजे के आसपास शुरू किया गया था. इससे साफ है कि फिल्म ने कुछ ही घंटों में पेड-प्रीव्यू से इतने करोड़ की कमाई कर ली. इससे फिल्म को ओपनिंग डे की कलेक्शन में काफी फायदा होगा.