---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: ‘धुरंधर 2’ लाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही, 805 करोड़ के साथ तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कितना किया वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी आंधी लेकर आई है, जिसमें बड़े-बड़े रिकॉर्ड धराशाई हो गए हैं, फिल्म की कमाई हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, आइए जानते हैं 8वें दिन कैसा रहा बिजनेस?

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड हिल गए हैं. डायरेक्टर आदित्य धर की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं.

8वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को करीब 49.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वीकडेज में हल्की गिरावट के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन लगभग 674 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने भारत में 805 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यानी सिर्फ 8 दिनों में ही ये फिल्म 800 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

पहले वीकेंड से ही दिखा था दम

फिल्म ने प्रीव्यू से ही 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग के बाद वीकेंड पर इसकी कमाई और तेज हो गई. पहले रविवार तक फिल्म ने 450 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया था, जिसने साफ कर दिया था, कि ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है.

विदेशों में भी बजा डंका

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक इसका ओवरसीज कलेक्शन करीब 262 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. इस तरह वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब खड़ी है.

बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

दिलचस्प बात ये है, कि ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी ये फिल्म जल्द चैलेंज दे सकती है. इतना ही नहीं, ‘पठान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स भी खतरे में नजर आ रहे हैं.

फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म टक्कर में नहीं है, ऐसे में आने वाला वीकेंड ‘धुरंधर 2’ के लिए और भी धमाकेदार साबित हो सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि ये फिल्म आखिर कहां तक पहुंचती है, और क्या हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है या नहीं?

First published on: Mar 27, 2026 07:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.